फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हिन्दू समाज को एकजुट कर उन्हें और शक्तिशाली बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विश्व हिन्दू महासंघ ने समरसता भोज कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से सोमवार को जिला महामंत्री नागेंद्र बहादुर सिंह के संयोजन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। गौतम इंटर कॉलेज पिपरा गौतम में समरसता भोज का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिन्दू समाज की रक्षा, संकट में सहयोग और एकजुटता की बात कही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य अलग-अलग धड़ों में बंटे हिंदू समाज को एकजुट कर उन्हें और शक्तिशाली बनाना है। प्रदेश महामंत्री राना दिग्विजय सिंह, अरुण भारती, अभय सिंह, सुधीर सिंह, लल्लू पांडेय, हरिओम प्रकाश, अजय मिश्र आदि ने कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश डाला। महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता के लिए प्रायः अनेक रचनात्मक आयोजन किए जाते हैं।
कार्यक्रम में रंजीत यादव, रमेश गुप्ता, विनेंद्र सिंह ‘पप्पू’, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजेश तिवारी, मम्मू सिंह, मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, अनुसुईया मिश्रा, कंचन विश्वकर्मा, साधना, कुलदीप मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, पैडा वाले बाबा गोविन्ददास, मनमोहन त्रिपाठी, नागेन्द्र बहादुर सिंह, विपिन प्रताप, सौरभ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें