कप्तानगंज। रामधनी सिंह नोहरा देवी महाविद्यालय गढ़हा गौतम में चल रही तीन दिवसीय स्वर्गीय राम आसरे सिंह नोहरा देवी वाॅलीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। तीसरे दिन खेले गए क्षेत्रीय टीमों के वाॅलीबाल प्रतियोगिता में बेलघाट को हराकर गढ़हा गौतम विजेता बना। कबड्डी में कप्तानगंज की टीम ने बीआरएस एकेडमी को हराकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में बेलघाट ने शंभूपुर को पराजित किया। गढ़हा गौतम ए और गढ़हा गौतम बी टीम के बीच हुए मैच में गढ़हा गौतम ए विजयी रहा ।
अपर आयुक्त प्रशासन मनीष तिवारी ने राम आसरे सिंह और नोहरा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर तीन दिवसीय टूर्नामेंट का समापन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में कभी हार नहीं मिलती या तो जीत मिलती है या सीख । इसी भावना से खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए ।
क्षेत्रीय विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने वाॅलीबाल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि खेल में जीतना-हारना नहीं बल्कि उसमें प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है ।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि बिना खेल के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए सबको अपनी सुविधा के अनुसार कोई ना कोई खेल जरूर खेलना चाहिए । आरबीएस एकेडमी की बच्चियों मधु और आयुषी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपुर के बच्चों अक्षय और अनुराग ने सुंदर जिम्नास्ट का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया ।
आयोजक पूर्व आईएएस सभाराज सिंह ने लोगों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि जैसे लगातार 28 वर्षों से लोगों का स्नेह इस टूर्नामेंट पर बना है, हमें पूरा विश्वास है कि वह आगे भी ऐसा ही बना रहेगा । संचालन राम कोमल सिंह ने किया। इस दौरान डॉ आर्येंदु द्विवेदी, डॉ. विद्यावती यादव, हरिमूर्ति सिंह मनोज, रिशु सिंह, जगदीश सिंह, ठाकुर शंकर सिंह, अनूप सिंह, सनी सिंह, विक्रांत सिंह, धर्मेंद्र देव सिंह, दिनेश सिंह, शिवपूजन वर्मा आदि मौजूद रहे।