बस्ती। माह के तृतीय शनिवार को सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन ने सुनवाई की। इस बार शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम के तेवर सख्त रहे। उन्होंने मातहत अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण गंभीरता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। ताकि फरियादी बार-बार दौड़-भाग न करनी पड़े। समाधान दिवस में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
इसमें राजस्व विभाग से संबंधित 14 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग के 9, विकास विभाग 8, विद्युत विभाग 3, चकबंदी 5 तथा अन्य विभाग से संबंधित 14 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर कुल 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। एसपी अभिनंदन ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। अधिकारियों को सुझाव दिया कि अपने स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों की नियमित रूप से समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
भानपुर तहसील में कुल 19 मामले दर्ज किए गए। एसडीएम हिमांशु कुमार ने सुनवाई की, इस दौरान एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सर्वाधिक 10 शिकायतें राजस्व विभाग की रही। जबकि पुलिस की 5, सरयू नहर की 2 व चकबंदी व वन विभाग के एक-एक मामले दर्ज हुए। समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता लघु सिंचाई व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सल्टौवा से एसडीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
रुधौली संवाद के अनुसार तहसील दिवस की अध्यक्षता सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने किया। इस दौरान कुल 29 मामले आए, मौके पर चार प्रकरण निस्तारित किए गए। शेष 25 मामले संबंधित विभागों को स्थानांतरित किया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में तहसीलदार रवि यादव, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीएफओ डाॅ. शिरीन, पीडी राजेश कुमार, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक, हसीलदार पंकज गुप्ता, सीओ स्वर्णिमा सिंह, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।