फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गरीब बेटियों के उत्थान का लिया गया संकल्प

Mon, 06 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के कार्यक्रम में शामिल पदा​धिकारी
विज्ञापन
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल का चौथा इंस्टालेशन सेरेमनी और अवार्ड फंक्शन रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में हुआ। अगले सत्र के लिए राजेश ओझा को क्लब का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि बालकृष्ण अग्रवाल असिस्टेंट गवर्नर (डिस्ट्रिक्ट 3120) और विशिष्ट अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष सतीश राय ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रोटरी की पहचान साहचर्य और मानवता से है।
रोटरी अपनी विशिष्टता के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। रोटरी को योगदान देने के लिए आम जनमानस का आवाह्न किया। सतीश राय और विकास नारायन ने कहा रोटरी एक प्रोटोकाल के तहत कार्य करती है और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता इसकी पहचान है। 2024-25 सत्र के अध्यक्ष वामिक मेराज ने मौजूदा सत्र के अध्यक्ष मनीष सिंह को कालर ट्रांसफर किया।
विज्ञापन

सचिव डॉ. एलके पांडेय ने नये सत्र के सचिव कलीमुल्लाह खान को तथा कोषाध्यक्ष ने दिलीप कुमार गुप्ता को कालर ट्रांसफर किया। 2024-25 सत्र का अध्यक्षीय पुरस्कार वामिक मेराज, सचिव एलके पांडेय व कोषाध्यक्ष मुनरूद्दीन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्य बिहरा सतीश रंजन सिंह, साहित्य के क्षेत्र में रहमान अली रहमान, खेल के क्षेत्र में रूदेन्दु विक्रम सिंह, हाईस्कूल टॉपर मो. माज, मो. अदनान कलीम खान, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. श्वेता तिवारी, डॉ. अंकित चतुर्वेदी, समाजसेवा के क्षेत्र में रेडक्रास सोसायटी के सतेंद्र कुमार दूबे को सम्मानित किया। एलके पांडेय को बेस्ट रोटेरियन का अवार्ड मिला। मंडलाध्यक्ष 3120 ने क्लब को प्लेटिनम अवार्ड, सचिव को प्लेटिनम अवार्ड व अच्युत अग्रवाल को महाकुंभ यात्रियों को भोजन कराने के लिये व विभिन्न क्षेत्रों में कई अवार्ड दिए। संचालन अभिप्रिया सिंह ने किया।
इस मौके पर मयंक श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, कौशल त्रिपाठी, त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव, सुबाष चंद्र अग्रहरि, आदर्श अग्रवाल, गौरव तुलस्यान, नरेश अडाना, डॉ. विजयशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें