फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोटवा में मां भगवती का भव्य जागरण, जमकर झूमे श्रद्धालु

Mon, 06 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोटवा में भगवती जागरण में प्रस्तुति देती कलाकार- संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। गोटवा बाजार में शनिवार को मां भगवती का विशाल जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्य गायन अमरेश पांडे ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने गणेश वंदना, पवन सुत विनती बारम्बार...सियाराम के काज संवारे, सात समुन्दर पार भये, तब लंका में कूद गये, मई तनिक आ जइबू, रथ हिलत जाए, रथ डोलत जाए...मइया खड़ी पर्वत पर जैसे गीत गाकर भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सत्य प्रकाश जायसवाल रहे।
समाजसेवी अखिलेश दुबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, प्रधान शिव श्याम चौधरी, गनेशपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल तथा अन्य गणमान्य नागरिक वेद प्रकाश, पिन्टू जायसवाल, मथुरा लाल जायसवाल, नीरज प्रजापति, शुभम जायसवाल, चंद्रभान जायसवाल मौजूद रहे। भक्तों ने पूरे कार्यक्रम में भक्ति गीतों का आनंद लिया और मां भगवती की स्तुति में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें