फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: औषधीय पौधों और वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन को लेकर संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान (न्यास), युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति की ओर से वैदिक यज्ञ के माध्यम से जड़ी-बूटी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत औषधीय एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विभिन्न प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियों का निशुल्क वितरण किया गया और उपस्थित लोगों को अपने घरों एवं आसपास औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. नवीन सिंह, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है और जड़ी-बूटियां स्वस्थ जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन से पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ जनस्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाया जा सकता है। ओम प्रकाश आर्य, सुभाष चंद्र आर्य, नवल किशोर चौधरी ने आयुर्वेद, योग पर प्रकाश डाला। अवधेश पांडेय ने जड़ी बूटियों के उपयोग से रोगमुक्ति के उपाय बताते हुए विभिन्न रोगों में इसके प्रयोग का तरीका बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें