भानपुर मे हियुवा के पदाधिकारियो ने फारूक अब्दुलहा का किया पुतला दहन।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जताई। रविवार को तहसील के सामने पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का पुुतला जलाया और नारेबाजी की।
पुतला दहन के पहले हियुवा कार्यकर्ताओं की बैठक बैडा समय माता मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने की। चार दिसंबर को डुमरियागंज में हियुवा के नेतृत्व में शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में मुख्य अतिथि महंथ आदित्य नाथ होंगे। बताया कि जिलामंत्री रमेश चन्द्र की अध्यक्षता में चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास मुख्य अतिथि का स्वागत किया जाएगा।
भिटिया चौराहे पर विनय सिंह, भानपुर में विचित्रमणि पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा का स्वागत करेंगे।
बैठक के बाद हियुवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की ओर से पीओके को लेकर भारत के विरुद्ध दिए गए विवादित बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की और पूर्व सीएम का पुतला जलाया। इस मौके पर जिला महामंत्री बब्लू यादव, विनय सिंह, रमेश चदं, शिव सहाय चौधरी, ब्लाक संयोजक शिव दर्शन सिंह, राम सूरत गौड, अजय मिश्र, इन्द्रजीत, घनश्याम मिश्र, राम सुमेर, राम पाल, सुरेन्द्र गिरी आदि रहे।