फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम के सुझाव से दिक्कत दूर

Sun, 27 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
30 नवंबर से शुरू होने जा रही इलाहाबाद इंटरसिटी ट्रेन की टाइमिंग को लेकर पेंच फंस गया है। इस माथापच्ची के बीच रविवार को डीआरएम आलोक कुमार सिंह ने यहां का दौरा किया और अधिकारियों को इस समस्या से निपटने के उपाय बताया। 
विज्ञापन


असल में जिस समय इस ट्रेन को रवानगी के लिए लाइन अप किया जाएगा,उसी समय बनारस इंटर सिटी भी रवाना होती है। डाउन लाइन पर 5103 वाराणसी इंटरसिटी भी रविवार छोड़कर हफ्ते के बाकी दिन 11 बजकर 55 मिनट पर आकर एक बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है। जबकि इलाहाबाद इंटरसिटी को भी डाउन लाइन पर साढ़े 11 बजे पहुंचने और डेढ़ बजे रवानगी का समय तय किया गया है। अर्थात एक ही समय में उसी प्लेट फार्म पर किस तरह दोनों ट्रेनों को खड़ा किया जाएगा? किस तरह से इंजन घुमाकर वापसी की ओर मुखातिब किया जाएगा? इस इंतजाम को लेकर डीआरएम ने पूरा खाका तैयार किया और सभी को उस हिसाब से तैयार रहने के कहा।  इस दौरान एडीआरएम के अलावा टीआई रतन कुमार, स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार समेत तमाम रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें