फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंदिर से सटाकर चहारदीवारी बनाने पर कस्बे के लोग नाराज, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गनेशपुर में मंदिर के करीब नगर पंचायत कार्यालय की चहारदीवारी के लिए की गई नींव की खोदाई।
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर में मंदिर से सटाकर चहारदीवारी बनाए जाने पर बुधवार को स्थानीय नागरिक नाराज हो गए। कस्बे वासियों ने नगर पंचायत पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 ने निर्माण कार्य को तत्काल रोकवा दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि नींव की खुदाई के दौरान मंदिर की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं। यदि मंदिर से सटा कर चहारदीवारी बनाई जाएगी तो परिसर में जगह कम हो जाएगा। मंदिर परिसर में कई वर्षो से नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती है। शिवरात्रि में मेला भी लगता है। मंदिर से सटाकर दीवाल बनाने पर इन आयोजनों में समस्या आएगी। जिससे लोगों की आस्था पर चोट पहुंचेगी।
नगर पंचायत का कार्यालय मंदिर के पीछे बना है। नपं की ओर से कार्यालय के दोनों तरफ चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर की तरफ निर्माण शुरू होने के बाद कस्बे वासियों ने विरोध शुरू कर दिया। जिससे निर्माण कार्य को रोकना पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि मंदिर से कुछ दूर पीछे हटकर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को कठिनाई न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गनेशपुर चौकी इंचार्ज आनंद सिंह, दीवान कृष्णानंद, पवन कुमार, विजय कुमार, सुभाष, राकेश प्रजापति, शिवशंकर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें