फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जल निकासी की समस्या से जूझ रहे मटियरिया के लोग

विज्ञापन
मटियरिया गांव मे जल निकासी की समस्या से परेशान ग्राम वासी
विज्ञापन
कुदरहा। विकास खंड कुदरहा अंतर्गत ग्राम पंचायत हरखौलिया उर्फ मटियरिया में इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। गांव में जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने के कारण बरसात का सारा पानी गांव के एकमात्र मुख्य आने-जाने वाले रास्ते पर भर गया है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण जिलाजीत, राममदन, रामवेलास, राजेन्द्र, बलिन्दर, मन्दर भिखारी, जगदीश का कहना है कि जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण बारिश होते ही पूरा रास्ते में तालाब में तब्दील हो जाता है। कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते गांव में नालियों का निर्माण करा दिया गया होता, तो आज इस तरह की समस्याओं और का सामना नहीं करना पड़ता।
गंदे पानी के रास्ते पर जमा होने से जहां एक तरफ संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की है, जिससे उन्हें इस समस्या से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें