राष्ट्रव्यापी हड़ताल से ठप रहा बैंकों का काम
बस्ती। केंद्रीय श्रमिक संघों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते कई सरकारी प्रतिष्ठानों में कामकाज ठप रहा। फिलहाल हड़ताल का खास असर सिर्फ बैंकों पर दिखा। सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया गया था। बंद को राज्य कर्मचारी महासंघ, वामदल और बैंक संगठनों आदि ने समर्थन दिया। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले लगभग सभी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल किया। इस कारण क्लीयरिंग हाउस का कामकाज ठप रहा जिससे बैंकों का करीब 12 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
संगठन मंत्री जेडयू खान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की गई। इस मौके पर गुंजन गुप्ता, साहेब आलम, प्रदीप शुक्ला, अष्टभुजा पाल, अशोक पांडेय, सुमित सागर, संपूर्णानंद पांडेय, धर्मवीर, राम विलास, शिवेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री कामरेड राम वचन चौधरी ने कहा कि सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं। कामरेड अरविंद कुमार, रमजान अली, कृष्ण गोपाल, अफजाल अहमद अंसारी, कपिल देव दूबे, मंगल यादव, जगदीश यादव, अमर पाल, संजय सैनी, योगेश कुमार, अब्दुल मोहिद आदि मौजूद रहे। मेडिकल एंड सेल्स रीप्रजंटेटिव एसोसिएशन जीआईसी परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सीटू जिलाध्यक्ष केके तिवारी, राकेश तिवारी, रंजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने बताया कि श्रमिक सरकार के एकतरफा श्रमिक सुधारों के खिलाफ हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों का नियमितिकरण, बंद भर्तियों को खोलना, मकान व वाहन भत्ता आदि मांगें पूरा करने की अपील की गई है। दुखरन, धर्मराज, अशोक कुमार, दीनानाथ मिश्र, सतीश चंद्र चतुर्वेदी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश यादव, बाबूराम चौधरी, मुनिराम यादव, समीउल्लाह, केदार आदि मौजूद रहे। वामदल के संगठनों ने हड़ताल में समर्थन देते हुए सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में माकपा के रामगढ़ी चौधरी, भाकपा माले के राम लौट, विफई आदि मौजूद रहे। बहुजन क्रांति मोर्चा ने एनआरसी, सीएए व एनपीआर के विरोध में कटेश्वर पार्क से रैली निकाली। विरोध में कई दलित संगठन शामिल रहे। रैली में विजय प्रताप, आरके गौतम, दयानिधि आनंद, शिवशंकर गौतम, सत्यराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी समर्थन किया
बस्ती। देशव्यापी हड़ताल का कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी समर्थन किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन पर धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष मस्तराम ने कहा कि सरकार कर्मियों की मांगों को लेकर अड़ियल रुख अख्तियार किए हुए है। इस मौके पर मंत्री तौलू प्रसाद, मनोज कुमार, संतोष राव, आलोक श्रीवास्तव, शीतल गुप्ता, ऋतुराज पांडेय आदि मौजूद रहे। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के साथ तमाम कर्मचारी व श्रमिक संगठन जीआईसी परिसर में इकट्ठा हुए। एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर कामरेड अशर्फीलाल ने बताया कि सरकार के तानाशाही रवैय के चलते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर सीटू, आईएनटीयूसी, एटक, यूपीएमएसआरए, मिड डे मील आदि संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विद्युत निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार
इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में निजीकरण किए जाने व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विद्युत निगम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। हालांकि इसका असर बिजली आपूर्ति पर नहीं रहा। अभियंताओं ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। हेमंत कुमार सिंह, मनोज यादव, आशुतोष लाहिड़ी, प्रवीन कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।