वाल्टरगंज। जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदौरिया ने गन्ना विकास समिति गोविंदनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखा। जिसमें सभी लोग मौजूद मिले। उसके बाद डीसीओ ने अभिलेखों को देखा तो अनेक अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई।
रजिस्टर में अनेक स्थानों पर सफेदा लगा देख भी कड़ी नाराजगी दिखाई तथा सदस्य रजिस्टर में दर्ज अंकित किसान के बारे में रसीद मांगने पर कर्मचारी रसीद नहीं दिखा सके। जिस पर कड़ी फटकार लगाते हुए रजिस्टर में दर्ज किसानों के शेयर तथा शुल्क की रसीद को भी संभालकर रखने को निर्देशित किया। इसके बाद डीसीओ ने अनपेड गन्ना मूल्य को तत्काल भुगतान करने, आगंतुक रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। संवाद