बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने बृहस्पतिवार को विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के किमी 9.510 से 9.900 के मध्य हो रहे कटान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कटान एवं तटबंध की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देशित किया कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कटान प्रभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि जलस्तर एवं नदी की धारा में होने वाले परिवर्तन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवाद