नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के रमवापुर पाठक गांव में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने रात 10 बजे के बाद तेज ध्वनि में डीजे बजाने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मौके से डीजे उपकरण से लदा एक पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 7 मई की रात करीब 1:30 बजे रमवापुर पाठक में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने विपिन कुमार पुत्र राजकरन वर्मा निवासी ग्राम गुणगांव, गहित यादव पुत्र रमेश निवासी बराहपुर और अभिषेक पुत्र रामकरन निवासी ग्राम चारू थाना छपिया जनपद गोंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद