फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जंग से खोखले हो चुके खंभों की शुरू हुई मरम्मत

विज्ञापन
बेलवाडाड़ी मोहल्ले में बे​ल्डिंग करके दुरुस्त किया गया बिजली का पोल।
विज्ञापन
बस्ती। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निगम के अफसरों ने सक्रियता बरतनी शुरू कर दी है। अमर उजाला में मरम्मत कार्य न होने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी।
विज्ञापन

छुट्टी होने के बावजूद रविवार को क्षतिग्रस्त बिजली के लोहे के खंभों का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। अधिकारियों ने ठेकेदार को दो दिन के भीतर सभी लोहे के पोल के जर्जर हिस्से को वेेल्डिंग करके ठीक करने का निर्देश दिया है।
मरम्मत टीम रविवार को विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लंबे समय से जंग खाकर खोखले हो चुके विद्युत पोल का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। शहर के बेलवाडाड़ी, विशुनपुरवा, गांधीनगर आदि क्षेत्रों में मैकेनिक के साथ ठेकेदार ने पुराने लोहे के बिजली पोल के क्षतिग्रस्त हिस्से में लोहे का टुकड़ा लगाकर वेल्डिंग करवाया। ठेकेदार का कहना है कि प्रयास है कि शहरी क्षेत्र के सभी पोल का मरम्मत कार्य अविलंब पूर्ण कर लिया जाए। हालांकि मरम्मत कार्य के लिए एक ही टीम मौजूद होने से इसमें अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन

एसई खालिद सिद्दीकी ने सभी डिवीजन के एक्सईएन को निर्देशित किया है कि उपकेंद्र, ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे तथा ढीले तारों के मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कराया जाए।
यदि कहीं कोई अवरोध हो तो उसे रूचि लेकर खत्म कराए। इसके अलावा अधिकारी खुद मरम्मत कार्य का जायजा लें। इसकी रिपोर्टिंग भी की जाए।
रविवार को शहरी क्षेत्र में लगभग एक दर्जन विद्युत लोहे के खंभों को वेल्डिंग आदि करके दुरुस्त किया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें