बस्ती को आंबेडकर नगर जिले से जोड़ने वाले सवा दो किमी लंबे सरयू नदी के पुल पर मरम्मत कार्य हुआ शु
बहादुरपुर। बस्ती को आंबेडकर नगर जिले से जोड़ने वाले सवा दो किमी लंबे सरयू नदी के पुल पर शुक्रवार से मरम्मत कार्य शुरू हो गया। इस पुल पर तीन महीने पहले 12 सितंबर को बड़े वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई थी। लुंबिनी-दुद्धी नेशनल हाईवे वाराणसी को भी जोड़ती है।
मरम्मत कार्य शुरू करने की लिए सुबह कार्यदायी संस्था ने मलबा डलवाकर रास्त बंद करने कोशिश की तो उस राह से गुजरने वाले सैकड़ों बाइक चालकों ने अपने लिए रास्ता बना लिया। मरम्मत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि आमजन को कम-कम परेशानी हो इसे देखते हुए बाइक के आवागमन की अनुमति दी गई है। कुछ बाइक चालक पिच की गई सड़क पर बाइक दौड़ाने लग रहे हैं। इससे उसकी साइनिंग बिगड़ जा रही है।
पुल के एक लेन पूरब की तरफ करीब दो सौ मीटर पिच करने का काम पूरा कर लिया गया है।