फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एचआईवी एड्स के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को करें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में ‘संपूर्ण सुरक्षा रणनीति’ पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित हुई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों एवं नकारात्मक सोच को दूर करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एचआईवी केवल शहरी क्षेत्रों की समस्या नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। जोखिम ग्रस्त समूहों तक प्रभावी पहुंच बनाकर उन्हें समय पर जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाओं से जोड़ा जाए। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से एचआईवी संक्रमण की रोकथाम व जांच एवं परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रत्येक विकास खंड में चरणबद्ध रूप से उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश सिंह ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, जांच एवं उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, दिशा बस्ती डिविजन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, मेडिकल कॉलेज, एआरटी सेंटर, ओएसटी सेंटर, पीपीटीसीटी, आईसीटीसी व एनजीओ के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें