संवाद न्यज एजेंसी
बस्ती। गणतंत्र दिवस हर्षोल्कास के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी, कर्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, राजनैतिक और समाजसेवी संगठनों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों को याद किया गया। जगह- जगह प्रभातफेरी निकाली गई। गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नगर बाजार संवाद के अनुसार नगर पंचायत नगर बाजार के कार्यालय और शहीद स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राणा, भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर काॅलेज में प्रबंधक रामजी कसौधन, प्रधानाचार्य सूरज कसौधन बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीमा गौंड ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रंजीत श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, कंचन पाठक आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज नई बाजार ने स्वामी दयानंद विद्यालय सुर्ती हट्टा में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने देश के अमर शहीदों को याद किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नीलम मिश्रा, आदित्य नारायण गिरी, गरुण ध्वज आदि मौजूद रहे।
भानपुर संवाद के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय बडोखर में मुख्य अतिथि प्रमुख यशकांत सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर छात्रा नंदनी, सानिया चांदनी, ज्योतिमा, इंद्रावती, सिमरन, मुस्कान ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दुबौलिया संवाद के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख गीता यादव ने ध्वजारोहण कर अमर सपूतों को याद किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, शशिबाला सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
मानिक चंद संवाद के अनुसार दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ में प्रबंधक हरि शंकर चौधरी, श्रीमती राज कली देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दसिया में, रुधौली में विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, गोस्वामी तुलसीदास इंटर काॅलेज मझौआ खजूरी में प्रधानाचार्य रामनरायन चौधरी, आरके इंटर काॅलेज छितही में प्रधानाचार्य विश्वनाथ चौधरी ने ध्वजारोहण किया। बभनान संवाद के अनुसार गौर ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ला, गन्ना समिति बभनान पर चेयरमैन विनोद सिंह, एमपी एस ग्लोबल स्कूल पूरा पैकौलिया में प्रबंधक मदन पाल सिंह, बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल बभनान में निदेशक अमित सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विद्यालयों बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बहादुरपुर संवाद के अनुसार उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। ब्लाॅक मुख्यालय बहादुरपुर में प्रमुख रामकुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि केके दुबे ने नागरिकोंं को एकता अखंडता की शपथ दिलाई। पीएचसी बहादुरपुर में डाॅ. पवन वर्मा, बीडी ग्लोबल एकेडमी अकसड़ा में प्रबंधक श्यामलाल चौधरी, प्राथमिक विद्यालय लौवाड़ा, गौरिया में प्रधान अनिल चौधरी ने ध्वजारोहण किया।