बस्ती। स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को पूर्वाह्न 11.00 बजे दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने जनपद स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि आवश्यक कार्रवाई कराते हुए फोटोग्राफ्स सहित सूचना से वरिष्ठ सहायक सेनानी के मोबाइल/ व्हाट्सएप नंबर-6306614122 पर उपलब्ध कराएं। संवाद