फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पताका विवाद : ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 28 Sep 2025 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया के रजवापुर के जील्ला चौराहे के पास सड़क जाम कर हंगामा करते ग्रामीण, लोगों को समझाते क्ष
विज्ञापन
विक्रमजोत, हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के रजवापुर चेफवा बाजार में दो समुदायों में कसीदगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को बाइक फूंकने के आरोप में दूसरे पक्ष के लोगों पर क्राॅस केस दर्ज करने की जानकारी होते ही हिंदू संगठन और क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। वहीं इस मामले में शनिवार देर शाम एक दरोगा व दो सिपाही निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि गैर समुदाय के किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके आग में घी डाल दिया। गुस्साए हिंदू संगठनों की अगुआई में क्षेत्र के लोग और दुर्गापूजा आयोजक जील्ला चौराहे पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही हर्रैया के साथ तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। साढ़े पांच घंटे बाद करीब सवा चार बजे कार्रवाई के आश्वासन पर लोग सड़क से हटे और आवागमन बहाल हुआ। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। गांव में अब भी पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल में तैनात है।
हर्रैया पुलिस ने बाइक फूंकने के आरोप में पूजा समिति के राजेंद्र सिंह, राज पटवा अरविंद चौधरी उर्फ बबलू संदीप वर्मा व 5-6 अज्ञात पर क्राॅस केस दर्ज किया है। शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर लोग भड़क गए और धरने पर बैठ गए। करीब 11 बजे पहुंचे एसएचओ तहसीलदार सिंह ने मान-मनौव्वल का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। ग्रामीण सक्षम अधिकारी के बुलाए जाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे हर्रैया विधायक अजय सिंह धरनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने अपनी मांग दोहराई। विधायक ने निर्दोष लोगों पर दर्ज केस वापस लेने की एसएचओ हर्रैया को हिदायत दी। धरनारत लोगों ने यह भी मांग रखी कि अब भी पूजा समिति के सदस्यों को मारपीट कर धमकाने के दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकी भी दे रहे हैं।
विधायक ने थाना प्रभारी को सोशल मीडिया पर पोस्ट की धमकी को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई के लिए कहा। विधायक के आश्वासन के बाद पूजा समिति के साथ धरने पर बैठे लोग मान गए। इसके बाद चौराहे पर यातायात बहाल हो पाया।

हर्रैया के रजवापुर के जील्ला चौराहे के पास सड़क जाम कर हंगामा करते ग्रामीण, लोगों को समझाते क्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें