फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चरकैला चौराहे पर जलभराव से राहत जेसीबी से बनवाई पानी के लिए राह

विज्ञापन
चरकैला चौराहे पर जलभराव हटाने के लिए जेसीबी से बनाई गई नाली-संवाद
विज्ञापन
कलवारी। कुदरहा विकास खंड के चरकैला चौराहे पर लगातार हो रहे बरसात के पानी से जलभराव हो गया था। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में तथा बच्चों को स्कूल आने-जाने में बहुत ही परेशानी हो रही थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य चरकैला रवि पांडेय ने चौराहे पर हुए जलभराव की शिकायत उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा कलवारी पुलिस मौके पर पहुंच कर जेसीबी और ग्रामीणों की सहायता से सड़क के बगल खुदाई कर जल निकासी सुनिश्चित किया। इसके कुछ देर बाद जलभराव समाप्त होने लगा। लोगों को इस समस्या से निजात मिलने पर स्थानीय दुकानदार और राहगीर राघव राम यादव, राम तीरथ मौर्य, श्रीरंग दूबे, चन्द्र भान,राम आशीष मौर्य, शिवकुमार अग्रहरी, राजाराम गुप्ता, मस्तराम आदि ने प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें