फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साफ-सफाई और एस्केलेटर से राहत, ट्रेनों की देरी से परेशानी

विज्ञापन
यात्री दीपक सिंह से संवाद करते एडीआरएम भुनेश्वर सिंह संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। बस्ती रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं में सुधार के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम भून सिंह ने स्टेशन पर यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान यात्रियों ने सुविधाओं में सुधार पर संतोष जताया, लेकिन ट्रेनों के समय से संचालन और उनकी संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

संवाद के दौरान बस्ती निवासी संत प्रकाश ने कहा कि पहले की तुलना में स्टेशन पर साफ-सफाई बेहतर हुई है। एस्केलेटर की सुविधा मिलने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत हो रही है। हालांकि, ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को अब भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की। एडीआरएम ने यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और रेल परिचालन से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। यात्रियों को उम्मीद है कि संवाद में सामने आई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेनों के समयबद्ध संचालन और यात्री सुविधाओं में और सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें