फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूजा स्पेशल से त्योहार में यात्रियों को राहत, दो ट्रेनें ढाई घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय पर रवाना हुईं। हालांकि बिहार से आने वाली दो ट्रेनें करीब ढाई-ढाई घंटे की देरी से पहुंचीं। पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम हुआ है। यात्रियों को टिकट लेने में भी अधिक परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इससे त्योहार की अधिकांश तारीखों में सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि 7 और 8 अक्तूबर को गोरखधाम एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य सूचना अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुसार पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिस रूट पर अधिक मांग होगी, वहां जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न रूटों पर मांग के आधार पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें