फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए परिवर्तित होंगे शहर में आने-जाने के कई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों के लिए परिवर्तित होंगे शहर में आने-जाने के कई मार्ग
विज्ञापन

बस्ती। तेइस जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में करीब पांच लाख कांवड़ियों के शामिल होने का अनुमान है। कांवड़िया अयोध्या नए घाट से सरयू नदी का पवित्र जल भरकर फोरलेन होते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर में भोलेनाथ को श्रद्धापूर्वक अर्पित करेंगे। जनपद में इस पावन कांवड़ यात्रा व मेले को लेकर अत्यंत उत्साह है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से रूट चार्ट भी जारी कर दी गई है ताकि शिव भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हों।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 23 जुलाई की रात आठ बजे से फोरलेन से लेकर शहर और भद्रेश्वरनाथ मंदिर तक कई जगह मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इसमें कांवड़ियों के रूट में दूसरे वाहनों का प्रवेश रोकने, उन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रबंध किया गया है। फोरलेन पर अयोध्या की तरफ से आने वाली बायीं यानी उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। जबकि दक्षिणी लेन का उपयोग आवश्यकता अनुसार छोटे वाहनों और एंबुलेंस के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

------
शहर में भी बदलेंगे कई रूट
शास्त्री चौक/कलेक्ट्रेट चौराहे पर एक बैरियर लगाकर रामचंद्र शुक्ल तिराहे या कावंरियो के रास्ते पर किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। शहर से बाहर जाने वालों को मूड़घाट/बड़ेबन के रास्ते भेजा जाएगा। पुराना डाकखाना/कटरा से आने वाले समस्त वाहनों को फब्बारा होते हुए रौता की तरफ मोड़ दिया जाएगा। चेतक तिराहे पर बैरियर लगाकर कम्पनी बाग अथवा रामचन्द्र शुक्ल मार्ग से आने वाले प्राइवेट वाहनों को वापस कंपनी बाग की तरफ मोड़ दिया जाएगा। फब्बारा तिराहे से कोई वाहन कम्पनी बाग की तरफ नहीं जाएगा। गड़गोड़िया तिराहा, कांशीराम आवास से कोई भी वाहन डारीडिहा की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहनों को अस्पताल चौराहे से सोनूपार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सोनूपार तिराहा से कोई भी वाहन डारीडिहा के तरफ नहीं जाएगा। समस्त वाहनों को अस्पताल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा एवं कांवड़िया वाहन को सोनूपार तिराहे के पास स्थित बाग में पार्क कराया जाएगा। आंबेडकरनगर की तरफ से बस्ती लखनऊ के तरफ जाने वाले वाहनों को रामजानकी मार्ग से संतकबीरनगर के तरफ और बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को फुटहिया नगर होते हुए कलवारी मार्ग से आंबेडकरनगर टांडा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
---
आठ जगह होगी पार्किंग व्यवस्था
आईटीआई कॉलेज ग्राउंड, केडीसी कॉलेज ग्राउंड, भूवर काली मंदिर के पास रामधनी चौधरी की खाली जमीन, मिश्रौलिया स्टेट के आगे प्रकोष्ठ डिपो वन विभाग, सोनूपार चौकी के पास स्थित बाग, ग्राम राजाचक में खाली जमीन, चांदमारी के पास (दो पहिया वाहनों के लिए), मोहटा चौराहे के पास ( नगर के तरफ से आने वाले वाहनों के लिए)।
विज्ञापन

---
बनेंगे पांच कंट्रोल रूम
अमहट घाट, डारीडिहा चौराहा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर, कड़र मंदिर पर कंट्रोल रूप बनाया गया है।
---
तैनात पुलिस बल का खाका
जलाभिषेक के लिए भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर दो अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 35 निरीक्षक, 280 उप निरीक्षक, 25 महिला उप निरीक्षक, आठ उप निरीक्षक यातायात, 11 सौ हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 250 महिला आरक्षी, डेढ़ कंपनी पीएसी, 05 फायर टेंडर, 40 यातायात कांस्टेबल लगाए गए हैं।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें