फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए तोड़ दिया रिश्ता, सात नामजद

Sat, 02 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बरक्षा के बाद दहेज के लिए शादी तोड़ने और धमकी देने के एक मामले में कलवारी पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में महुआपार कला निवासी राम तेरस ने तहरीर देकर बताया कि गोरखपुर के सहजनवां थाने के मटकापुर में बेटी की शादी तय की थी।
विज्ञापन

बरक्षा में 51 हजार रुपये, चांदी की तस्तरी दी गई। शादी के एक सप्ताह पहले लड़के के पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर शादी से इन्कार कर दिया और धमकी की कि दिखाई पड़ोगे तो मार पीटकर हाथ-पैर तोड़ देंगे।
पुलिस ने विष्णुदेव, कृष्णदेव, शारदा देवी पत्नी कृष्णदेव, जयराम निवासी मटकापुर थाना सहजनवां जिला गोरखपुर, बिंद्रावती पत्नी ओम प्रकाश, ओमप्रकाश निवासी चमरसन थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर, ममता व उसके पति पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें