फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन में रेकी...रात में पशुओं को कर देते हैं पार

विज्ञापन
पशु तस्करों की थाने में खड़ी पिकअप। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जनपद से पशु तस्करों के संजाल को पुलिस अभी खत्म नहीं कर पाई है। इनका नेटवर्क अभी भी गांव-शहर फैला हुआ है। सूत्रों की मानें तो तस्करों के लोकल स्तर पर एजेंट हैं।
विज्ञापन

यह लोग दिन में पशु पालकों के यहां रेकी करते हैं। रात में मौका पाकर पशुओं की चोरी कर लेते हैं। फिर उसे पिकअप या छोटे वाहनों पर लादकर सुरक्षित अड्डे पर पहुंचा दिया जाता है। इसके बाद मौका तलाश कर रात ही रात चोरी के पशुओं को जनपद सीमा पार कराकर तस्करी कर दी जाती है।
इस धंधे में शामिल एजेंट से लेकर सरगना तक सभी मालामाल होते हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर हर बार रास्ता बदलकर चलते हैं। पशु तस्करी के लिए हाईवे छोड़कर संपर्क मार्गों का सहारा ज्यादा लिया जा रहा है। गाेंडा, संतकबीरनगर, आंबेडकरनगर समेत आसपास जनपदों के पशु तस्करों का संजाल पूरे जिले में फैला हुआ है। पशु पालकों के यहां से चोरी की गई पशुओं को एकत्र करके बिहार और पश्चिम बंगाल तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि आधी रात के बाद पुलिस से बचने के लिए एक जनपद से दूसरे जनपद को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों को पशु तस्कर ज्यादा सुगम मान रहे हैं। इसके जरिये जनपद सीमा पार करने में उन्हें कठिनाई नहीं हो रही है। सूत्र बताते हैं हर्रैया, बभनान और गोंडा क्षेत्र के तस्कर पशुओं को लेकर गौर-शिवाघाट मार्ग के जरिये रात में बस्ती-बांसी मार्ग पहुंचते है। यहां से पड़िया चौराहे से मुड़कर जमदा-मीर मझौआ के रास्ते संतकबीरनगर जनपद में बाघनगर, दुधारा आदि कस्बों में प्रवेश पा जाते हैं।
इसके बाद पशुओं की शिफ्टिंग कर दी जाती है। इसी तरह आंबेडकरनगर एवं महुली, बनकटी आदि क्षेत्र से जुड़े तस्कर बनकटी- पक्कवा मार्ग के रास्ते मुंडेरवा होकर हाईवे या संतकबीरनगर के बखिरा, दुधारा क्षेत्र से होकर महराजगंज जनपद सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही है। तस्करों का चौतरफा नेटवर्क होने से हर क्षेत्र से गाय, भैंस गायब हो रही हैं।
पशुपालकों की ओर से थानों में की जाने वाली शिकायत पर पुलिस बहुत अमल भी नहीं करती है। जानकार बताते हैं कि जब तक शिकायत होती है और पुलिस छानबीन शुरू करके आगे बढ़ती है तब तक चोरी किए गए पशु दूसरे जिलों के अड्डों पर शिफ्ट हो जाते हैं। या वाहनों से प्रदेश की सीमा ही पार करा दिए जाते हैं। ऐसे में बरामदगी न होने के आभास लगते ही पुलिस भी इन मामलों से पीछा छुड़ा लेती है।
इन जगहों से भी चोरी हुए पशु: पिछले साल कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा शिवगुलाम, दत्तूराय आदि मोहल्लों से पशुओं की चोरी की घटनाएं सामने आई। पशु पालकों की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद भी बरामदगी अभी तक नहीं हुई। पशु पालक राजेश बताते हैं कई बार पुलिस ने उन्हें छावनी, हर्रैया थाने पशु तस्करों की गाड़ी पकड़े जाने के बाद भेजा लेकिन, उसमें उनके पशु नहीं शामिल थे।
वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव के नागर यादव , सियाराम यादव की दो भैंस को चोर उठा ले गए। रखिया चौराहे से परसराम मौर्या की भैंस, कृष्ण प्रसाद की गाय, पंडूल घाट के सत्यनारायण यादव की भैंस और पड़िया को उठा ले गए थे। हरैया थाना क्षेत्र के राजमन की भैंस, पेंदा गांव के राम बहाल का एक मवेशी, कनघुसरा गांव के गिरजा शंकर यादव की भैंस को उठा ले गए थे।पैकोलिया थाना क्षेत्र के बरूवार गांव के ठाकुरदीन प्रजापति की भैंस गायब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें