फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 1.51 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार, बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट के निवासी दुर्गेश कुमार मौर्य के साथ साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पहले फोन पर उनकी गर्भवती पत्नी का जिक्र करके उन्हें मातृ वंदना योजना के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उनसे ओटीपी मांगी गई। ओटीपी न देने के बावजूद ठगों ने क्रेडिट कार्ड के जरिये खाते से 1,51,800 रुपये निकाल लिए। पीड़ित दुर्गेश ने नगर थाना पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 25 दिसंबर को दिन में करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गांव की आशा बहू से जुड़ा बताते हुए मातृ वंदना लाभ योजना के तहत 9,600 रुपये खाते में भेजने की बात कही। इसके बाद संबंधित व्यक्ति उनसे ओटीपी मांगने लगा। उन्होंने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर ओटीपी देने से मना कर दिया और मोबाइल स्वीच ऑफ कर दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद उसी दिन लगभग 3:30 बजे उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कुल 1,51,800 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं किया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर आने वाले कॉल, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी लोग अनजान व्यक्ति से कतई न सांझा करें। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जागरूकता से इनसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें