फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मरहा गांव में लगा किसान रजिस्ट्री शिविर,दो सौ किसानों की हुई केवाईसी

Tue, 17 Dec 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। विकास खंड बस्ती सदर की ग्राम पंचायत मरहा में सोमवार को एग्री स्टैक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्री कल्चर योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। दो सौ किसानों ने ई केवाईसी पूरी की और अन्य किसानों ने दस्तावेज फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर अपलोड किए।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री के लिए कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाने की योजना बनाई है। 31 दिसंबर तक सभी गांवों में यह कार्य पूरा किया जाएगा। इस प्रक्रिया को लेकर किसानों को अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों का ई-केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री फीडिंग 31 दिसंबर तक पूरी नहीं होती तो उन्हें नए साल में किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव, लेखपाल संतोष सिंह, मीना यादव, राम पूजन भारती, चंद्र प्रकाश यादव, मुलायम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें