भानपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की 60 गर्भवती महिलाओं की सेहत जांची गई। चिकित्सकों ने सुरक्षित प्रसव के लिए परामर्श और दवाएं दीं। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया की पीएसएमए के तहत 60 गर्भवतियों में से 38 की निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। 6 महिलाएं अति गंभीर श्रेणी की पाई गईं। इस दौरान सभी महिलाओं की हीमोग्लोविन, यूरिन, शुगर और अन्य जांच भी की गई। संवाद