बस्ती। शासन के निर्देश पर जिले के सभी उप निबंधन कार्यालय रविवार को खुले रहेंगे। कार्यालय अवधि सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक जमीनों के रजिस्ट्री, अनुबंध आदि से संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे।
एआईजी स्टांप देवेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहार के चलते इस महीने में कार्य दिवस अपर्याप्त होने के कारण और वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में अधिक राजस्व प्राप्ति के उद्देश्य से प्रदेश के महानिरीक्षक निबंधन के आदेश पर रविवार के दिन उप निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। संवाद