फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना परमिट वाले स्कूल वाहनों का रद्द होगा पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत स्कूल वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस एवं परमिट सुनिश्चित कराए जाने और विद्यालयी परिवहन सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर बुधवार को बैठक हुई। अध्यक्षता एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में सभी विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्याें को निर्देशित किया गया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक शत प्रतिशत स्कूल वाहनों के फिटनेस/परमिट वैध करा लें अन्यथा आठ जुलाई से प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान यदि स्कूली वाहन बिना वैध फिटनेस/परमिट के संचालित पाई जाती है तो वाहनों के निरूद्धीकरण के साथ-साथ विद्यालय की मान्यता निरस्त किये जाने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। बाद में वाहन का पंजीयन भी निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें