फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। हरैया थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव के निकट बुधवार रात की रात चरी के खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया तिवारी गांव के रहने वाले राम भवन (60) मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। राम भवन बुधवार की सुबह 8 बजे घर से निकले थे और शाम 6 बजे उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा रेहरवा कंपोजिट शराब की दुकान के बगल चरी के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची हरैया थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम भवन का पुत्र अंकित दिल्ली रहता है।मृतक बेहद गरीब था किसी तरह से मजदूरी और ठेला चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें