फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता बस्ती के, पंजीकरण संतकबीरनगर में

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता बस्ती के, पंजीकरण संतकबीरनगर में
विज्ञापन

सौभाग्य योजना : पंजीयन की गलती से लोग नहीं जमा कर पा रहे हैं बिल
देईसांड़ उपकेंद्र से संतकबीरनगर के 12 से अधिक गांवों में दी जाती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के विद्युत वितरण खंड तृतीय के तहत आने वाले देईसांड़ उपकेंद्र से संतकबीरनगर जिले के 12 से अधिक गांवाें को बिजली दी जाती है। यहां करीब 659 लोगों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। इनका ऑनलाइन पंजीकरण संतकबीरनगर जिले में कर दिया गया है। ऐसे में ये उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
एसडीओ अभय कुमार सिंह ने बताया कि बनकटी के देईसांड़ में स्थित विद्युत उपकेंद्र से संतकबीरनगर जिले अछती, भिटिनी, चंदीपुर, नगुवा, गजाधरपुर, बेलडूहा, नकहा, तेजपुर, रोसया, कोहलवां, रामपुर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति दी जाती है। त्रुटिवश योजनांतर्गत दिए गए कनेक्शनों में तमाम खामियां आ रही हैं। जिससे विद्युत निगम और उपभोक्ता दोनों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में सौभाग्य के तहत दिए गए कनेक्शनों का ऑनलाइन पंजीकरण संतकबीरनगर में कर दिया गया है। जबकि ये बस्ती जिले की बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर पा रहे है। जिससे निगम को राजस्व का घाटा हो रहा है। 659 उपभोक्ताओं सूची बस्ती के अधिशासी अभियंता तृतीय को सुधार के लिए भेजी गई है। वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सूची सुधार के लिए पूर्वांचल विद्युत निगम वाराणसी भेजी जा रही है। जल्द ही सभी उपभोक्ताओं का पंजीकरण वितरण खंड तृतीय में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें