बस्ती। शीत ऋतु में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बस्ती मण्डल में व्यवसायिक वाहनों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव और रियर मार्किंग टेप लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा। इसमें मालवाहन, ट्रेलर, सेमी ट्रेलर, यात्री वाहन, ई-रिक्शा और ई-कार्ट सहित तीन पहिया वाहनों में निर्धारित मानक के अनुसार सामने व पीछे/किनारे परावर्तक पट्टी लगाना अनिवार्य है। संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने व्यवसायिक वाहनों पर समय रहते टेप लगवाएं, ताकि दुर्घटना की संभावना कम हो। संवाद