फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंखों में लाली कंजक्टिवाइटिस नहीं... तेज धूप का संक्रमण

Fri, 31 May 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। तेज धूप से केवल सेहत ही नहीं आंखें भी प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल में रोज 50 से अधिक आंखों में लाली के मरीज आ रहे हैं। यह कंजक्टिवाइटिस जैसे लक्षण वाले मरीज होते है, मगर आंखों में लाली संक्रमण के चलते हो रहा है। यह खतरनाक है। तेज धूप के चलते आंखों का पानी तेजी से सूखता है। ऐसे में आवश्यक दवाओं व कुछ बचाव से संक्रमण से बचा जा सकता है।
धूप, धूल और कण आंखों में पहुंचने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। आंखों में खुजली और करकराहट हो रही है। यही नहीं संक्रमण से आंखों के कार्निया को भी नुकसान हो रहा है। जिला अस्पताल में ऐसे 50 प्रतिशत रोगी बढ़ गए हैं। नेत्र रोग विभाग के डॉ. शारिब सुहेल ने बताया कि तेज धूप के बीच हवा चलने से धूल उड़ रही है। धूप के चलते आंखों में एलर्जी बढ़ रही है। इससे जलन, खुजली, आंखों से पानी गिरना, आंख लाल होने की परेशानी हो रही है। आंख रगड़ने से कार्निया में घाव भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुहेल ने बताया कि तेज धूप है और धूल भी उड़ रही है। इससे बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। धूल के कण जाने पर आंखों में दर्द और सूजन होती है। डॉक्टर को दिखाने में देरी करने और घर में रखी पुरानी ड्रॉप डालने से बच्चों की आंखों में दिक्कत बढ़ जाती है।
...

ऐसे करें बचाव

दिन में ठंडे पानी से आंखों को दो से तीन बार धुलें
घर से बाहर जाते वक्त चश्मा लगाएं।

आंखों में दर्द होने पर ठंडे पानी से सिकाई करें।
साफ पानी से आंखें धोएं, रगड़ें नहीं। डॉक्टर से परामर्श लेकर ड्रॉप डालें।
वाहन चला रहे हैं तो हेलमेट पहनें और शीशा बंद रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें