फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रंगोली में रेड हाउस, बोर्ड डेकोरेशन में येलो हाउस ने मारी बाजी

Mon, 20 Oct 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सीडीए एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बनकटी। धनतेरस और दीपावली पर सीडीए एकेडमी चंद्र नगर मथौली में शनिवार को रंगोली, कलश एवं बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल तथा निर्देशिका डॉ. अरुणा पाल ने दीप जलाकर किया। रंगोली में रेड हाउस और बोर्ड डेकोरेशन में येलो हाउस विजेता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के रेड हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस और ब्लू हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में पाजल दूबे, शताक्षी, साक्षी यादव, अमन, आकृति, करूनेश, प्रियांशी, दिव्या और प्रिंस सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक कलश सजावट और रचनात्मक बोर्ड डेकोरेशन ने सभी का मन मोह लिया।
रंगोली में रेड हाउस प्रथम और ग्रीन हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। बोर्ड डेकोरेशन में येलो हाउस ने बाजी मारी और रेड हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की सराहना की। निर्णायक के रूप में शिक्षक संघ के अभय सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, सेना नायक राकेश यादव, इंजीनियर अरविंद पाल और चंद्रशेखर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चेयरमैन इंजीनियर अरविंद पाल ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें इस त्योहार पर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए और देशी दीयों से घर रोशन करने चाहिए। उन्होंने बच्चों की सृजनात्मकता और अनुशासन की सराहना की। कार्यक्रम में भावना सिंह, ज्योति सिंह, सविता यादव, श्वेता पांडेय, आयुषी सिंह, रेनू पांडेय, नेहा शर्मा, निधि जैसवाल, नीतू सिंह, संजय यादव, पंकज दूबे, प्रगति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें