फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरी बार टला रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव...नारेबाजी करते हुए बाहर निकले सदस्य

Thu, 06 Feb 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में रेड क्रास सोसाइटी की बैठक में हंगामा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव कराने के लिए बुलाई गई थी सदस्यों की बैठक
विज्ञापन

नहीं पहुंचे दो तिहाई सदस्य, कुछ पदाधिकारी और सदस्यों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती शाखा का चुनाव दूसरी बार भी टल गया। बुधवार को राज्य मुख्यालय से आए पर्यवेक्षक अखिलेश शाही की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाई गई थी। इसमें 369 की जगह 157 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया। जैसे ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने की पहल की गई कुछ पदाधिकारियों और सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए कुछ सदस्य बैठक कर बहिष्कार कर बाहर निकल आए। इसके बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया।
पिछले दो माह से रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। पहली बार चुनाव की तिथि मुकर्रर होने के बाद सीएमओ डॉ. आरएस दुबे को विरोध के चलते स्थगित कर देना पड़ा था। इस बार सीएमओ कार्यालय के बजाय कलक्ट्रेट सभागार में आम सदस्यों की बैठक बुलाई गई। इसमें चुनाव कराने के लिए राज्य मुख्यालय से पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

बावजूद इसके भारी विरोध के चलते चुनाव टालना पड़ा। नाराज सदस्यों का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कम से कम दो तिहाई सदस्यों का होना जरूरी है। बैठक में मानक से कम सदस्यों की संख्या है। ऐसे में यह चुनाव वैध नहीं माना जाएगा। इसी के बाद हंगामा शुरू हो गया।

..

तीन पदों पर होना है चुनाव
रेडक्रॉस सोसाइटी के पदेन अध्यक्ष डीएम और पदेन उपाध्यक्ष सीएमओ होते हैं। इसके अलावा सभापति, उप सभापति, कोषाध्यक्ष और 10 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होता है। इस सोसाइटी में 369 सदस्य हैं। चुनाव के लिए दो तिहाई सदस्यों की मौजूदगी अनिवार्य होती है।
विज्ञापन

..
कोट
रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों के चुनाव के उद्देश्य से बैठक बुलाई गई थी। दो तिहाई सदस्यों की उपस्थिति न होने चुनाव स्थगित करना पड़ा। अब फिर से इसके लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।
-डॉ. आरएस दुबे, सीएमओ
..
रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों की बैठक में कोरम पूरा नहीं हुआ था। इसलिए चुनाव की प्रक्रिया स्थगित करना पड़ा।
-कुलवेंद्र सिंह मजहबी, सचिव, रेडक्रॉस सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें