फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जगह-जगह हुआ सुंदर कांड का पाठ, ग्रहण किया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार को नगर पंचायत सहित देईसाड़, महादेवा, बानपुर, बनकटी आदि क्षेत्रों वार्डों में जगह-जगह श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों, घरों और चौराहों पर सुंदरकांड और भंडारा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बनकटी क्षेत्र के धाल्हापार बेहिल, खरका, दौलतपुर आदि मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। घरों में भी सुंदर कांड का पाठ हनुमान चालीसा के उपरांत लोगों ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। वहीं आयोजक विरेंद्र बहादुर पाल द्वारा बनकटी विशाल भंडारा का आयोजन कर लोगों प्रसाद ग्रहण कराया। नगर पंचायत प्रतिनिधि इं अरविंद पाल द्वारा देईसाड़, बनकटी आदि चौराहों पर शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर विश्राम पाल, अशोक पाल, उमेश अग्रहरि, विरेन्द्र गुप्ता, रमेश यादव, संजीव कुमार, शिवरतन, अतुलपाल, विवेकानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें