फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर के भीतर करे कुर्बानी, अवशेषों को सावधानी पूर्वक नष्ट करें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। बकरीद के त्योहार को लेकर रुधौली थाने पर एसडीएम मनोज प्रकाश और सीओ रुधौली कुलदीप की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि बकरीद का त्योहार शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं। इसके साथ ही बकरीद से बचे हुए अवषेश को इधर उधर न फेंके। किसी स्थान पर गड्ढा खोदकर ढक दें, जिससे किसी प्रकार की बीमारी फैलने की आशंका ना रहे। सीओ कुलदीप ने कहा कि थाना क्षेत्र के स्पॉट क्षेत्र जैसे कस्बा हनुमानगंज, पकरी जई, हसनी, तिगोडिया में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इसके अलावा इस बार तीन नए जगह को चिन्हित कर रुधौली मदरसा रोड, रुद्रनगर, हनुमानगंज वाल्टरगंज मार्ग को हॉटस्पॉट बनाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, चौकी प्रभारी जयविंद यादव, विजय नारायण तिवारी, राजकुमार पांडेय, मो. शकील, मो. इंसाफ, अब्दुल हफीज, अब्दुल हई, इनामल्लाह, अखलाक, रिजवान, रज्जाक, इसराइल, शमीम, अख्तर, उस्मान, रमजान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें