फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसआईआर में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की फिर कराएं जांच

Fri, 05 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के सिलसिले में डीएम कृतिका ज्योत्सना ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अवशेष गणना प्रपत्रों के संग्रहण व डिजिटाइजेशन, नो मैपिंग तथा एएसडी वोटर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिन बीएलओ ने 2003 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं काे नो- मैपिंग का कारण दिखाते हुए थर्ड कैटेगरी (नो मैपिंग) में त्रुटिवश डाल दिया है, ऐसे बीएलओ एप पर फिर सत्यापन रिपोर्ट दर्ज करते हुए संबंधित मतदाताओं को प्रथम व द्वितीय श्रेणी में डाला जाए।
जिन बूथों पर शत प्रतिशत कार्य हो गया है। वहां पर बीएलओ बीएलए के साथ मीटिंग करते हुए उन्हें एएसडी वोटरों की सूची प्राप्त कराए।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 310-बस्ती सदर तथा 311-महादेवा (अ.जा.) के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक को सख्त निर्देश दिया कि अगले दो दिन में शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों के संग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. राजीव निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें