फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 68 लाख के पीपा पुल के निर्माण में अड़चन...खेतीबारी पर संकट

विज्ञापन
सरयू नदी के ठोकर नंबर 10 के छितौना के पास अधूरा पीपा पुल संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू नदी में 68 लाख रुपये की लागत से बन रहे पीपा पुल के चालू न होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीपा पुल अब तक चालू हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक अधूरा है, जिससे दो सौ गांवों के लोगों को सरयू पार करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बताया कि नदी में बना पीपा पुल बाढ़ के दिनों में बंद हो जाता है। इस पीपा के पुल से हजारों लोगों का आवागमन होता है। साथ ही कम समय में कम दूरी तय कर लोग सरयू उस पार पहुंच जाते हैं। पीपा पुल चालू नहीं होने से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। पुल चालू नहीं होने से 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हैं। शादी-विवाह के सीजन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और रबी सीजन में खेतीबारी पर भी संकट है। विक्रमजोत ब्लॉक के छतौना और 10 नंबर ठोकर के समीप बनने वाले दोनों पीपा पुलों को कार्यदायी संस्था ने अधूरा बनाकर छोड़ दिया है। इससे बाढ़ के बाद माझा क्षेत्र में रबी की खेती करने वाले हजारों किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पीपा पुल के सहारे ट्रैक्टर-ट्राॅली और किसानों का आवागमन होता है। अब उन्हें नाव के सहारे काफी समय और खतरों का सामना करना पड़ रहा है। सरयू नदी के धाराओं के मध्य माझा क्षेत्र के उपजाऊ जमीन पर बड़े पैमाने पर गन्ना और गेहूं की खेती की जाती है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देकर कार्यदाई संस्था को 10 दिनों में पीपा पुल पूर्ण करने के लिए कहा था लेकिन ठेकेदार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है।
किसान यूनियन जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि छतौना में टेढ़ी नदी पर बना पीपा पुल अधूरा बना कर छोड़ दिया गया है। न अप्रोच बना न ही उसे लंगर लगाकर मजबूत किया गया। 30 पीपा की जगह 15 पीपा लगा कर अधूरा छोड़ कर सभी मजदूर व ठेकेदार गायब हो गए हैं। इससे सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर रबी की बुआई और तैयार गन्ना की फसल ढुलाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें