फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बकाएदार वाहन स्वामियों के खिलाफ जारी होगी आरसी

Fri, 29 Aug 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में 843 व्यावसायिक वाहनों पर लंबे समय से दो करोड़ से अधिक रुपये टैक्स बकाया है। जनवरी में एक मुश्त समाधान योजना भी चलाई गई थी। बावजूद इसके वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। विभाग अब चिह्नित वाहन स्वामियों से प्रशासन की मदद से बकाया टैक्स की वसूली कराएगा।
विज्ञापन

उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। पिछले दिनों परिवहन विभाग ने टैक्स बकाया रखने वाले जिले के कुल 843 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा था। लेकिन, वाहन स्वामियों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
आरटीओ प्रवर्तन सुरेश मौर्य ने बताया कि जिन वाहनों का टैक्स बकाया है, उनसे संबंधित वाहन स्वामी तत्काल ऑनलाइन माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर अविलंब टैक्स जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में जिला प्रशासन की मदद से आरसी जारी करके वसूली कराई जाएगी। इसके लिए बकाया रखने वाले वाहन स्वामियों की लिस्ट तहसीलवार भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें