फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

213 करोड़ की आरसी जारी करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
213 करोड़ की आरसी जारी करने का निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। विद्युत वितरण निगम ने शुक्रवार से बड़े पैमाने पर बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी करनी शुरू कर दिया है। डिस्कॉम एमडी से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में सोमवार तक हर हाल में लक्ष्य पूरा किया जाना है। मंडल के तीनों जिलों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार तक हर हाल में लक्ष्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों के खिलाफ विद्युत निगम बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए मंडलवार लक्ष्य निर्धारण किया गया है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में वितरण मंडलों को करोड़ों की आरसी जारी करने का निर्देश डिस्कॉम से मिला है। इसके लिए शुक्रवार, शनिवार व सोमवार तक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। निर्देशानुसार बस्ती को 15.31 करोड़, संतकबीर नगर को 85.24 करोड़ और सिद्धार्थनगर को 112.98 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए मुख्य अभियंता एआर सिंह व अधीक्षण अभियंता (अटैच) भूदेव प्रसाद शर्मा फील्ड विजिट कर स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि डिस्कॉम से प्राप्त निर्देशानुुसार तीन दिन में लक्ष्य हासिल करना है। प्रगति कम होने पर अभियंताओं पर कार्रवाई भी की जाएगी। आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं इसलिए प्रगति के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें