फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेहंदी प्रतियोगिता में रजिया अव्वल, द्वितीय स्थान पर काजल

विज्ञापन
एनएसएस शिविर में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को बालिकाओं की मेहंदी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. विभा शुक्ला, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. सुमन मिश्रा एवं मधु तिवारी निर्णायक मंडल में रहीं । मेहंदी प्रतियोगिता में नाजिया खातून प्रथम, काजल राव द्वितीय तथा रुखसार तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 7 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता 5-5 छात्राओं का ग्रुप बनाकर आयोजित की गई।इसमें कुल 6 ग्रुप ने प्रतिभाग किया। निर्णायक पैनल ने शिवांगी के ग्रुप को प्रथम, प्रिया मौर्य के ग्रुप को द्वितीय तथा मौसम तथा रीनू के ग्रुप को तृतीय स्थान प्रदान किया।
बौद्धिक सत्र के पश्चात नाजिया खातून ने लक्ष्य गीत, कोमल ओझा ने रामायण गीत, रुखसार ने नगमा, श्रेया पांडे ने नृत्य, आरुषि श्रीवास्तव ने हास्य काव्य पाठ तथा करिश्मा ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें