एआरपी एसोसिएशन का निर्वाचन पदाधिकारी। स्रोत संगठन
बस्ती। एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का जनपदीय निर्वाचन प्रेस क्लब सभागार में बुधवार को हुआ। चुनाव अधिकारी एआरपी एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक बस्ती मंडल के संयोजक मारुति नंदन श्रीवास्तव की देखरेख में जनपदीय कार्यसमिति का निर्वाचन संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से रविशंकर मिश्र जिलाध्यक्ष, विजय कुमार राव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बबल प्रसाद पांडेय मंत्री, राहुल उपाध्याय संयुक्त मंत्री, शिव प्रसाद चौधरी कोषाध्यक्ष, उमा शंकर पांडेय, ओमकार नाथ उपाध्याय, गरिमा त्रिपाठी और अभिनव मिश्र उपाध्यक्ष, राजीव शुक्ल, कल्पना तिवारी, अमित मिश्र, दिलीप उपाध्याय और मनोज उपाध्याय संगठन मंत्री तथा अंकित सिंह मीडिया प्रभारी चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए चुनाव अधिकारी ने कहा कि आप सभी को पूरे जिले के एआरपी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठा से निर्वहन करते हुए कार्य करें।
इस दौरान संतोष शुक्ल, प्रदीप कुमार गुप्ता, आशीष दूबे, अखिलेश कुमार, उमा शंकर पाण्डेय, अनिल कुमार यादव, अवधनारायण चौधरी, अखंड सिंह, आनंद कुमार पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, बृजेश कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।