फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोसैसीपुर हत्याकांड के सात आरोपियों पर रासुका

Thu, 30 May 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
10 फरवरी को कलवारी क्षेत्र के गोसैसीपुर में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी क्षेत्र के गोसैसीपुर में 10 फरवरी को आबादी की जमीन को लेकर हुई खूनी संघर्ष के सात आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। एक आरोपी पर पहले ही रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह सभी जमानत पर छूटने का प्रयास कर रहे थे जबकि गांव व क्षेत्र में अब भी दहशत कायम है।
एसओ कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य अभियुक्त हरिशंकर उर्फ रावण, सूर्य प्रकाश उर्फ जगलर के अलावा रामदास, अंगद, उदय शंकर उर्फ सोनू, राम नरेश और वीरेंद्र निवासी गोसैसीपुर पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गोसैसीपुर निवासी राम मिलन चौधरी का गांव के ही हरिशंकर उर्फ रावण आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर बने घर का प्लास्टर हो रहा था। 10 फरवरी को दोपहर मजदूरों के खाना खाने की छुट्टी होने पर राम मिलन, उनका बेटा विशाल और बहन माला घर पर मौजूद थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के ही 20-22 लोग कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा, फरसा आदि लेकर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि उन लोगों ने विशाल को दौड़ा लिया। फरसे से वार करके उसके पैर का हिस्सा कट गया। शोर सुनकर विशाल के पिता राम मिलन और बुआ माला दौड़कर पहुंचे। हमलावरों ने उन दोनों पर भी वार कर दिया। 56 वर्षीय राम मिलन और विशाल के पैर, पेट, कंधे व शरीर के अन्य हिस्से पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
विज्ञापन

तीनों घायलों को सीएचसी कुदरहा ले जाया गया, जहां राम मिलन को मृत घोषित कर दिया गया। विशाल और उसकी बुआ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विशाल को रेफर करके मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें