फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता पहुंची घर,आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता पहुंची घर, आरोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है। शनिवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। इलाज कराने साथ गई महिला एसआई रिंकी गुप्ता ने बताया कि मासूम की हालत अब ठीक है। परिवार वालों से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। शक के आधार पर आरोपी से संबंध रखने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बृहस्पतिवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में अन्य बच्चों के साथ खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। खून से लथपथ देखकर आरोपी डर गया और उसेे घर के पास छोड़कर वापस पंडाल में बैठ गया। बच्ची ने मां से उसका नाम बताया तो ग्रामीणों ने उसे पंडाल में ही पकड़ कर पिटाई कर दी, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें