भनान हरैया मार्ग पर सलहदीपुर के पास अवैध शाराब बनाने का बरामद केमिकल ।
- फोटो : BASTI
गोदाम से शराब बनाने का केमिकल बरामद
बभनान/पैकोलिया(बस्ती)। अवैध शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला केमिकल पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इसमें संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस नहीं दे पा रही है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
शनिवार सुबह बभनान-हरैया मार्ग स्थित गोदाम पर क्षेत्र भ्रमण पर निकले एसपी पंकज कुमार पहुंचे। पुलिस के तमाम वाहन गोदाम पर पहुंचते ही आसपास के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। बाद में पता चला कि गोदाम से अवैध शराब बनाने वाला केमिकल भारी मात्रा में रखा हुआ है। गोदाम थानाक्षेत्र के छपिया गांव के धर्मेंद्र यादव का है। पुलिस ने केमिकल से भरे ड्रमों को कब्जे में ले लिया। लगातार पुलिस की टीमें इस धंधे में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। चर्चा है कि कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। क्षेत्राधिकारी हरैया शिव प्रताप सिंह के अनुसार बरामद केमिकल के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। धंधे के मास्टरमाइंड की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।