वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 18 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे किशोरी गांव में खेत में गई थी। आरोप है कि उसी गांव के दूसरे पुरवे का रहने वाला युवक जबरन हाथ पकड़ कर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म करने का विरोध करने पर युवक ने जाति वाचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर आप बीती मां को बताई। लोक लाज वश परिजनों ने उस दिन किसी से कुछ नहीं बताया।
अगले दिन पीड़िता को लेकर उसके पिता थाने पर पहुंचे और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि आरोपी आकाश चौहान पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी को सौंपी गई है। संवाद