फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील हरकत व भगा ले जाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील हरकत व भगा ले जाने का मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, अश्लील हरकत और दुष्कर्म करने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
छावनी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के सचिन व एक अन्य अज्ञात पर आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को आरोपितों ने बहलाफुसलाकर भगा लिया। उससे पहले इन लोगों ने छेड़खानी भी की थी। उधर, कलवारी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने तहरीर दी कि शनिवार रात घर के बरामदे में सोते समय उसके गांव का अरुण उसे उठाकर झाड़ी में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी क्रम में दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव के पिता ने तहरीर देकर गांव के प्रदीप व अजय पर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को इन दोनों लोगों ने मिलकर भगा लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म में मुकदमे का आदेश
बस्ती। एसीजेएम प्रथम अर्पिता यादव की अदालत ने मुंडेरवा पुलिस दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर सात दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। मुंडेरवा क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देखकर बताया कि 10 दिसंबर 2021 को गांव के एक युवक ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा सटा दिया। धमकी दी कि थाने पर या कहीं सूचना देगी तो उसके परिवार और बच्चों को जान से मार डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें